बिलासपुर

जिला क्षय रोग विभाग के डी.पी.पी.एम.सी पर कर्मचारियों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप….

Advertisement

(नीरज शर्मा के साथ जयेंद्र गोले) : बिलासपुर जिले का स्वास्थ्य महकमा एक ओर मरीजों की सेवा करने और उनके उपचार में हर मुमकिन मदद करने की बात कह रहा है। वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय कार्यालय में पदस्थ अधिकारी द्वारा अपने ही कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। ये हम नहीं कह रहे ये वो कागज कह रही है जो यहां के कर्मचारियों ने अपने उच्चधिकारियों को सौपा है। जिला क्षय रोग विभाग के डिस्ट्रिक्ट पब्लिक प्राइवेट मिक्स कोआर्डिनेटर आशीष सिंह द्वारा लगातार कर्मचारियों को प्रताड़ित किये जाने के बाद लगभग 20 कर्मचारियों ने उनके खिलाफ लिखित शिकायत की है।वैसे तो इनका काम शासकीय और निजि अस्पतालों में पहुंचे टी बी के मरीजों का रिकॉर्ड रखना है। मगर ये वहां एकाउंट भी देखते है। जबकि जानकारी के अनुसार एकाउंट सेक्शन में एक एककॉउंटेट नियुक्त है। जरूरत है ऐसे कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही करने की, ताकि इनके करतूतों का खामियाजा किसी अन्य कर्मचारी को ना भुगतना पड़े।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button