बिलासपुर

नदी में बहे 4 साल के मासूम बच्चे की, 26 घण्टे बाद मिली लाश…..

(शशि कोन्हेर) : लीलागर नदी में बहे मासूम का 26 घंटे बाद लाश मिली है। 4 साल का शुभम शनिवार को 1 बजे के आसपास अपने मां-बाप के साथ एनीकट पार करते समय नदी में डूब गया था।

Advertisement

SDRF, पुलिस और स्थानीय गोताखोर उसे आस-पास के 6 किलोमीटर के दायरे में तलाश रहे थे। जिसके बाद बच्चे का शव घटनास्थल से 1 किलोमीटर कटहा घाट के पास मिला है। उसके शव पत्थर और मिट्‌टी के बीच में फंसा हुआ था।

Advertisement
Advertisement

मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है। पामगढ़ क्षेत्र के डोंगाकोहरौद गांव का प्रकाश पटेल शनिवार को अपनी पत्नी और चार साल के बेटे शुभम को लेकर मल्हार की ओर आया था। इसके बाद दोपहर के 1 बजे के पास वह वापस लौट रहा था।

Advertisement

बताया गया था कि वापस लौटने के बाद वह लीलागर नदी पर बने एनीकट को पार कर रहा था। एनीकट के ऊपर 2 फीट ऊपर से पानी बह रहा था।

Advertisement

इसके बावजूद उसने अपने बेटे को बाइक में बिठाया और पार करने में लगा था। जबकि उसकी पत्नी पीछे पैदल चल रही थी।

उसी दौरान बाइक फिसल गई और बाइक सहित बेटे शुभम व पिता प्रकाश भी बह गया था। लेकिन प्रकाश किसी तरह तैरकर बाहर किनारे आ गया था जिससे वह बच गया था।

बाइक अभी भी एनिकट के अंदर ही फंसी हुई है उसे नही निकाला जा सका है। फिलहाल बच्चे के शव को पोस्टमार्डम मे भेज आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button