छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी हत्याकांड से..आज उठ सकता है पर्दा..!

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : बहुत संभव है कि आज संजू त्रिपाठी हत्याकांड की सच्चाई से आज पर्दा उठ सकता है। ‌ इस बात की बहुत उम्मीद है कि आज पुलिस पत्रकार वार्ता लेकर इस मामले का खुलासा कर सकती है। ऐसा होने पर आज ही शहर के लोगों को उन सब सवालों का जवाब मिल जाएगा जो इस कांग्रेसी नेता की हत्या के बाद लोगों के जेहन में कौन रहे हैं.. मसलन.. संजू त्रिपाठी की हत्या किसने अथवा किस किसने की..?

हत्या कराने के लिए शूटर कहां से आए थे..? इन शूटरों को किसने सुपारी देकर बुलवाया था।। संजीव त्रिपाठी के भाई कपिल त्रिपाठी कि इस हत्याकांड में किस कदर भूमिका रही है..? उसके पिता जय नारायण त्रिपाठी का इस पूरे हत्याकांड में क्या रोल रहा है..? इस हत्याकांड की प्रमुख वजह क्या रही है..? क्या दोनों भाइयों के बीच पैदा हुई रंजिश ही इस हत्या की प्रमुख वजह है..? या फिर कोई और कारण रहा है जिसके चलते कांग्रेस नेता को गोलियों से भून दिया गया।

ऐसे बहुत से सवाल हैं जिनका जवाब जानने की उत्सुकता में शहर के लोग और (पत्रकार भी) बावले हुए जा रहे हैं। 3 दिन पहले शहर से लगे सकरी में थाने के पास हुए इस हत्याकांड की गुत्थी यों को सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती जैसा बन गया था। लेकिन बिलासपुर पुलिस ने दिन रात मेहनत करअपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इस हत्याकांड की गुत्थियों को सुलझा लिया है।

और अब उसे बाहर भेजी अपने अफसरों की उन टीमों का इंतजार है जो इस हत्याकांड में शामिल शूटरों और दूसरे किरदारों की गिरेबान पकड़कर उन्हें बिलासपुर ला रहे हैं। पत्रकारों को यह उम्मीद है कि आज किसी भी समय पुलिस इस हत्याकांड के खुलासे के लिए प्रेस वार्ता बुला सकती है। और इस प्रेस वार्ता में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कांग्रेसी नेता संजू त्रिपाठी हत्याकांड की कड़ियों, शूटरों और किरदारों को पत्रकारों के सामने पेश कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button