छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से कांग्रेस सरकार का जाना तय है..इसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है : अरुण साव

(शशि कोन्हेर) : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने की खुशी में एक और जहां प्रदेश में सरकार तथा कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। वही भारतीय जनता पार्टी और उसके वरिष्ठ पदाधिकारी सरकार के 4 साल के कार्यकाल की आलोचना करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि आखिरकार, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के 4 साल पूरे हो ही गए। उन्होंने सरकार पर अन्याय अत्याचार तथा भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने युवाओं और महिलाओं समेत सभी वर्गो अर्थात अनुसूचित जाति अनुसूचित, जनजाति और पिछड़ा वर्ग पर इस चार साल के दौरान अन्याय और अत्याचार किए हैं।

श्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की इस सरकार को उखाड़ फेंकने का निर्णय ले लिया है। इसका छत्तीसगढ़ से जाना तय है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अब इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button