देश

देश को जल्द मिलेगी टिल्टिंग ट्रैन, घुमावदार रास्ते पर मोटरबाइक की तरह मुड़ने में होगी सक्षम

(शशि कोन्हेर) : देश को साल 2025-26 तक अपनी पहली टिल्टिंग ट्रेन  मिल जाएगी। इस तरह के टेक्नोलाजी का उपयोग करके 100 वंदे भारत ट्रेन का निर्माण किया जा रहा है। ये सभी ट्रेन घुमावदार रास्ते  पर मोटरबाइक की ही तरह तेज गति से मुड़ने में सक्षम होगी।

Advertisement

एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साल 2025 तक 400 वंदे भारत ट्रेन को बनाया जाएगा, जिसमें से 100 में इस तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

100 वंदे भारत ट्रेन में लगाया जाएगा तकनीक
आधिकारी ने कहा, ‘हम जल्द ही भारत में टिल्टिंग ट्रेनें चलाएंगे। इसके लिए हम एक टेक्नोलाजी पार्टनर के साथ साझेदारी करेंगे। अगले दो से तीन वर्षों के दौरान हमारे पास इस तकनीक के प्रयोग वाली 100 वंदे भारत ट्रेन होगी।

Advertisement

इस प्रकार के तकनीक वाली ट्रेनें किस प्रकार से काम करती है, इसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी ट्रेन घुमावदार रास्ते पर तेज गति के साथ मुड़ते हुए चलेगी। ट्रेन जब किसी घुमाव पर मुड़ती है तो यात्रियों को सहारा लेना होता है, लेकिन इस तकनीक के प्रयोग से यात्रियों को पहले की तुलना में आराम मिलेगा।

Advertisement

11 देशों में चल रही हैं इस प्रकार की ट्रेनें
मालूम हो कि टिल्टिंग ट्रेनों में एक ऐसा तंत्र होता है, जो नियमित ब्राड गेज पटरियों  पर उच्च गति को सक्षम करने वाला एक तंत्र लगा होता है। इस तकनीक से ट्रेन पटरियों पर मोड़ या वक्र पर अपना तालमेल एक साथ बिठाकर झुकते हैं। इस प्रकार की ट्रेनें अभी करीब 11 देशों में चल रही हैं, जिसमें इटली, पुर्तगाल, स्लोवेनिया, फिनलैंड, रूस, चेक गणराज्य, ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड, चीन, जर्मनी और रोमानिया शामिल है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button