देश

आप ज्वाइन करने वाले पार्षदों ने की घर वापसी….24 घंटों में ही वापस थामा कांग्रेस का हाथ

(शशि कोन्हेर) :दिल्ली नगर निगम चुनाव का रोमांच अभी बरकरार है। पार्षदों के चुने जाने के बाद महापौर पद के लिए राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। नतीजों के दो दिन बाद ही कांग्रेस से चुने गए दो पार्षदों ने AAP का दामन थाम लिया था। अब इन्हीं पार्षदों ने घर वापसी करते हुए फिर से कांग्रेस ज्वाइन कर ली हैं।


कांग्रेस से चुने गए बृजपुरी वार्ड के पार्षद नाजिया खातून और मुस्तफाबाद वार्ड से जीत दर्ज करने वाली पार्षद सबिला बेगम ने AAP की ज्वाइन की थी। 24 घंटों में ही वापस कांग्रेस ज्वाइन कर दोनों पार्षद चर्चा का केंद्र बन गई है।

बता दें कि MCD चुनाव में नाजिया खातून ने 9639 वोट हासिल किए थे। उन्होंने AAP की उम्मीदवार अरफीन नाज को चुनाव में पटखनी दी है जिन्हें 7521 वोट मिले थे। वहीं, मुस्तफाबाद वार्ड से जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस की सबिला बेगम ने AIMIM की उम्मीदवार सरबरी बेगम को हराया। पार्षद सबिला को 14921 वोट मिले थे। वहीं, सरबरी को 8339 वोट मिले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button