देश

गौतम अडानी को बड़ा झटका…..अमीरों की लिस्ट में 25वें नंबर से भी बाहर

हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद से गौतम अडानी को बड़े झटके लग रहे हैं। पिछले एक महीने में ही उसके हाथ से कई बड़ी डील निकल चुकी हैं। अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट हो रही है। अब गौतम अडानी को एक और बड़ा झटका लगा है। अडानी अरबपतियों की लिस्ट में 25वें स्थान से भी नीचे खिसक गए हैं। इतना ही नहीं उनके हाथ से एक बड़ी डील भी निकल गई है।

Advertisement


अमेरिकी रिसर्ट फर्म हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी ग्रुप को बड़ा झटका लगा। एक-एक कर ग्रुप की सभी कंपनियों से शेयरों तेजी से नीचे गिरने लगे। गौतम अडानी जो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे अब वह ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में खिसककर 29वें पायदान पर पहुंच गए हैं। गौतम अडानी के पास फिलहाल सिर्फ 42.7 बिलियन डॉलर संपत्ति ही बची है।

Advertisement
Advertisement


उत्तर प्रदेश में गौतम अडानी को बिजली मीटर से जुड़ी एक डील रद्द होने से झटका लगा था। इसके बाद डीबी पावर-पीटीसी इंडिया के साथ डील भी ठंडे बस्ते में चली गई। अब ओरियंट सीमेंट ने भी डील से हाथ पीछे खींच लिए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक सीके बिड़ला ग्रुप की कंपनी ओरियंट सीमेंट ने अडानी पावर महाराष्ट्र के साथ डील खत्म कर दी है। बताया जा रहा है कि इस डील के लिए जो क्लीयरेंस चाहिए थी उसे हासिल करने में अडानी ग्रुप नाकाम रहा है। दोनों कंपनियों के बीच इस डील के लिए सितंबर 2021 में बातचीत शुरू हुई थी।

Advertisement

अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद से ही कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने इसे लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने इस मामले में जेपीसी जांच की मांग की है। हालांकि सरकार ने इससे इनकार कर कर दिया है। इस मामले को लेकर संसद के बजट सत्र में काफी हंगामा भी हुआ था। सरकार का कहना है कि जेपीसी उन्हीं मामले की जांच कर सकती है जो सरकार से जुड़े हों।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button