बिलासपुर

भाजपा कार्यालय की बैठक में पार्षदों को नहीं बुलाया गया.. जानकारी होने पर पूर्व मंत्री ने सभी पार्षदों की छत्तीसगढ़ भवन में बैठक ली

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। तिरंगा यात्रा और घर-घर तिरंगा अभियान के तहत चाक-चौबंद तैयारियों का अवलोकन करने पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज बिलासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में ली गई बैठक में इस बात पर खासी नाराजगी जाहिर की कि इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम और अभियान को लेकर जिस तरह आधी अधूरी तैयारियां की गई है वह उचित नहीं है। बाद में श्री बृजमोहन अग्रवाल को इस बात की जानकारी हुई कि भाजपा कार्यालय में घर-घर तिरंगा अभियान के तहत बुलाई गई आज की बैठक में बिलासपुर के भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों को नहीं बुलाया गया था। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने तुरंत खबर भेज कर शहर के सभी पार्षदों को आमंत्रित कर छत्तीसगढ़ भवन में उनकी एक बैठक ली। इस बैठक में यह जानकर श्री बृजमोहन अग्रवाल हैरत में पड़ गए कि संगठन की ओर से शहर के पार्षदों को तिरंगा झंडा की व्यवस्था कर अपने-अपने वार्डों में घर-घर तिरंगा अकरम के लिए कुछ भी नहीं कहा गया है। उन्होंने सभी पार्षदों से कहा कि उनके वार्डों में घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों की है। उन्होंने सभी पार्षदों से कहा कि हर पार्षद अपनी ओर से एक-एक हजार तिरंगा झंडो की व्यवस्था कर सघन जनसंपर्क कर अपने-अपने वार्डो में हर घर तिरंगा अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए अपनी ओर से कोई कसर बाकी न रखें। सभी भाजपा पार्षदों की मौजूदगी में श्री अग्रवाल ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है और इसे सफल बनाने की जिम्मेदारी हम सब की है। बैठक में मौजूद पार्षदों ने श्री अग्रवाल को आश्वस्त किया कि बिलासपुर में सभी वर्गों में हर घर में तिरंगा लहराएगा।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button