बिलासपुर

जनता को दुखी कर मुख्यमंत्री गौरव दिवस मना रहे : अमर अग्रवाल…..विकास खोजो अभियान शुरू

Advertisement

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने विकास खोजो अभियान छेड़ दिया है. इसकी शुरुआत उन्होंने शुभम विहार वार्ड क्रमांक 15 में सोमवार से की. वार्डों में भ्रमण के दौरान उन्होंने बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली,नागरिकों ने अपना दुखड़ा सुनाया इस पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा छोटी-छोटी आवश्यकताओं को नागरिकता तरस रहे हैं और भूपेश सरकार गौरव दिवस मना रही है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा शहर में सरेआम हत्या हो रही है चोरी लूट कब हो जाए कहा नहीं जा सकता, इसके बावजूद सरकार गौरव महसूस कर रही है. गुंडा अपराधियों को सत्ता दल का संरक्षण मिला है.

Advertisement
Advertisement


भाजपा विकास खोजों अभियान के दौरान पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल जनता के द्वार पहुंचे य़ह देखकर लोगों को उनके चुनावी अंदाज की याद आयी. मगरपारा से होकर भारतीय नगर पहुचे अमर अग्रवाल गली मुहल्ले में भ्रमण कर सफाई पानी बिजली की उपलब्धता और विकास कार्यों के बारे मे वार्ड वासियों से पूछा. अभियान में उनके साथ क्षेत्र के भाजपा सदस्य और मंडल के पदाधिकारीयों ने दौरा किया.

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button