छत्तीसगढ़बिलासपुर

भाजपा महिला मोर्चा ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन, भेंट मुलाकात कार्यक्रम में महिला से दुर्व्यवहार का लगाया आरोप

(शशि कोन्हेर): बिलासपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सूरजपुर में आयोजित भेट मुलाकात कार्यक्रम के जिस प्रकार महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया है वह घोर निंदनीय है उक्त बाते भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के आव्हान पर जिला मुख्यालय बिलासपुर के पुराना बस स्टैण्ड स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर भूपेश बघेल के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों हेलीकाप्टर से प्रदेश भर में दौरा कर झूठी वाहवाही लूटने में लगे है।

Advertisement

सूरजपुर के भेट मुलाकात में महिला बहनों ने अपनी शिकायत लेकर पहुॅची तो उनकी शिकायत सुनने के बजाए उल्टे शिकायतकर्ता महिला के साथ अभद्र व्यवहार कर बत्तमीजी पर उतर गए इससे यह साबित हो गया कि कांग्रेसियों के मन में महिलाओं के प्रति कोई संवेदना नही है, जबकि कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी ने नारा दिया है नारी हूॅ लड़ सकती हूॅ, भूपेश बघेल को दिल्ली जाकर प्रियंका गांधी से ट्रेनिंग लेना होगा नारो से कुछ नही होता प्रियंका गांधी के नारो की धज्जी उड़ा रही है। श्रीमती चौकसे ने कहा कि कांग्रेस का एवं कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इस घटना से असली चरित्र सामने आ गया है। इस घटना की भाजपा महिला मोर्चा की बहने घोर निंदा करती है।

Advertisement


युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सूरजपुर के कार्यक्रम के दौरान महिला बहन के साथ मुख्यमंत्री स्वयं बत्तमीजी की है वह घोर निंदनीय है जो मुख्यमंत्री महिलाओं का सम्मान नही कर सकते उसे पद में बने रहने का कोई अधिकार नही है। श्री केशरवानी ने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री प्रदेश के दौरे में निकले है उन्हें पता चल चुका है कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश की जनता में भारी रोष है। सत्ता जाती दिख रही है इसलिए बौखलाकर महिलाओं का अपमान करने में उतारू है।
इस मौके पर महिला मोर्चा की बहनों ने भूपेश बघेल का पुतला दहन कर बघेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Advertisement

पुतला दहन में विभा गौरहा, राकेश चंद्राकर, गायत्री साहू, निरजा सिन्हा, सुनीता मानिकपुरी, अनमोल झा, इंशु गुप्ता, मंजुला सिंह, संध्या चौधरी, बबीता ताम्रकार, शोभा कश्यप, मनीषा नन्दी, चंदना गोस्वामी, रजनी यादव, महर्षि बाजपेयी, मोनू रजक, आशीष तिवारी, मुकेश राव, नितिन छाबड़ा, वैभव गुप्ता, प्रभा तिवारी, वंदना तिवारी, माया पमनानी, रीना गोस्वामी, किरण सिंह, मनीषा धुमाल, योगिता सिंह, सुजाता माणे, पूनम शुक्ला, स्मृति जैन, मीनाक्षी बोमर्डे, बीना तिवारी, दीपशिखा यादव, स्मृता नामदेव, चंचल कुशवाहा, शकीना बेगम, दीपा गंधर्व, अर्चना मल्लेवार, प्रतिमा सिदार, देवकी धीवर, बुद्धेश्वर शर्मा, मनीष सिहारे, संदीप केशरी, देवेश खत्री, साहिल कश्यप, राहुल सिंह, धनंजय गोस्वामी, यश गौरहा, अशोक राजपूत सहित मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button