रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार ने “खेलो इंडिया” की मलखंभ स्पर्धा में विजेता प्रदेश के खिलाड़ियों के पर की, पैसों की बौछार

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – 6 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक खेलो इंडिया उज्जैन मध्य प्रदेश में आयोजित मलखंभ खेल में छत्तीसगढ़ के विजेता मलखंभ खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ सरकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा बड़ी धनराशि की सौगात देकर सम्मानित किया जिसमें बालक टीम के राकेश कुमार वरदा को दो लाख रुपया ₹200000/-
मोनू नेताम को एक लाख ₹100000 /-
संतोष सोरी को एक लाख ₹100000 /-
मानू ध्रुव 50,000/-
श्यामलाल पोटाई 50,000 /-
रविंद्र कुमार 50,000 /-

Advertisement
Advertisement

बालिका टीम

Advertisement

सरिता पोयम को 50,000/- जयंती कचालम को 50,000/- दुर्गेश्वरी कुमेटी 50,000/-
संताय पोटाई 50,000/-
हिमांशी उसेंडी 50,000 /-
शिक्षा दिनकर को 50,000/-

Advertisement

सरकार द्वारा समस्त खेलों के लिए घोषित कुल पुरस्कार राशि 2350000/- में से सर्वाधिक राशि 8,50,000/- अर्थात एक तिहाई मलखंभ खिलाड़ियों को प्राप्त हुआ है। ये पुरस्कार राशि सरकार एवं खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के बैंक खातों में सीधे जमा कर दिया जावेगा।

अवगत हो कि मलखंभ खिलाड़ियों के पास समुचित साधन उपलब्ध न होते हुए भी दुरस्थ ग्रामीण पामगढ़ और बीहड़ नारायणपुर क्षेत्र में कठिन अभ्यास कर इतनी ऊंचाई तक पहुंचे हैं जो कि छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में छत्तीसगढ़ मलखंभ खिलाड़ियो ने स्वर्ण,रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ की झोली भर दी थी।

राकेश कुमार वरदा ने आल वोव्हर इंडिया उपकरण चैंपियनशिप में 8.85 अंक के साथ स्वर्ण पदक तथा मोनू नेताम ने 8.70 अंक अर्जित कर कास्य पदक पर कब्जा किया था।

विदित हो कि उज्जैन में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मे सर्वश्रेष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए 201.25 अंक अर्जित कर छत्तीसगढ़ के महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों ने टीम चैंपियन का खिताब अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया था।

इस प्रकार छत्तीसगढ़ के महिला एवं पुरूष मलखंभ खिलाड़ियों ने अच्छा खेल प्रदर्शन करते हुए 1स्वर्ण, 1रजत एवं 14 कास्य जीतकर कुल 16 पदकों की झड़ी लगाकर छत्तीसगढ़ की झोली भर दिया। यह समस्त 2.5 करोड़ छत्तीसगढ़ियों के लिए गर्व की बात है।

उक्त सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि से सम्मानित होने पर माननीय उमेश पटेल, खेल मंत्री, छ.ग.शासन,माननीय अरूण साव,सांसद, बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र, श्रीमती रेणु जी पिल्ले,अपर मुख्य सचिव, खेल विभाग छ.ग.शासन, आईएएस श्री नीलम नामदेव एक्का, सचिव खेल एवं कल्याण विभाग छ.ग शासन, श्रीमती स्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, संचालक, खेल विभाग छ.ग.शासन, श्री एम.एल सिहोसे, सीडीएम अधिकारी, छ.ग.शासन, छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के संरक्षक एवं भूतपूर्व बीडीए अध्यक्ष श्री अनिल टाह, अध्यक्ष श्री प्रेमचन्द शुक्ला ,उपाध्यक्ष द्वय श्री विरेन्द्र तिवारी,राजा सरकार , बिसन कसेर , महासचिव डा.राजकुमार शर्मा,कोषाध्यक्ष श्री अनिल सिंह,कोच श्री मनोज प्रसाद एवं पुष्कर दिनकर, श्रीमती पूनम प्रसाद ,अंजनीकांत सिंह,कृष्णा यादव,सुशांत शुक्ला,श्री अमरनाथ सिंह, महासचिव छ.ग. एथलेटिक्स संघ, हेमंत परिहार, डा. जयशंकर यादव, डा. बसंत अंचल, छ.ग कबड्डी संघ, रामपूरी गोस्वामी, महासचिव छ.ग. ताइक्वांडो संघ,सुशील मिश्रा, खेल परिसर,हितेश तिवारी, छ.ग. बाक्सिंग संघ,जिमनास्टिक खिलाड़ी अंशुमाला कुजूर, तथा विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों आदि ने पुरस्कृत खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है एवं आशा व्यक्त की है कि भविष्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में अधिक से अधिक पदक जीतकर छत्तीसगढ़ राज्य एवं मलखंभ खेल का नाम उज्जवल करते रहेंगे। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला ने दी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button