कोरबाछत्तीसगढ़

मिक्सर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार चार की मौत

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : कोरबा :  जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात चैतमा के पास एक भीषण सड़क हादसे में चार नाबालिग लड़कों की मौत हो गई।

Advertisement
Advertisement

बताया जाता है कि चारों लड़के एक ही बाइक पर सवार थे। रास्ते से कहीं जा रहे थे इस बीच चैतमा बस स्टैंड ओवरब्रिज के पास सामने से आ रही मिक्सर वाहन ने बाइक को ठोकर मार दिया। चारों लड़कों को गंभीर चोटें आई। इस पर सवार सभी सड़क पर इधर-उधर फेंका गये।

Advertisement

सिर में गंभीर चोट लगने से लड़कों ने एक-एक कर दम तोड़ दिया। बाइक को ठोकर मारने वाले की पहचान दिलीप बिल्डकान कंपनी की गाड़ी से की गई है। बताया जाता है कि चारों लड़के चैतमा के रहने वाले हैं।

Advertisement

टक्कर इतना जोरदार था कि युवक सड़क पर गिर गए। उनकी मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। चालक की पतासाजी कर रही है। घटना से लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने शव को उठाने की कोशिश की पर नाराज लोगों ने चक्का जाम कर दिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button