छत्तीसगढ़बिलासपुर

भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया राजधानी का हल्ला बोल आंदोलन, सभी जिलों में जबरदस्त तैयारियां तेजस्वी सूर्या के आगमन की खबर ने युवाओं में भरा जोश

(शशि कोन्हेर) : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उनकी युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से कल 24 अगस्त को आयोजित हल्ला बोल धरना प्रदर्शन को पूरी पार्टी की प्रतिष्ठा का प्रश्न बना दिया गया है। शायद यही वजह है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के इस हल्ला बोल आंदोलन को केवल भाजयुमो तक सीमित न रखकर पार्टी समेत विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से आंदोलन में आने का आह्वान किया गया है।

Advertisement

इस आंदोलन की तैयारियां राजधानी रायपुर की तरह ही प्रदेश के सभी जिलों में युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। जानकारी मिली है कि जशपुर और बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से आंदोलन में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं की टोलियां राजधानी पहुंच चुकी है। इस आंदोलन के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों और छाया विधायकों को रायपुर आने के लिए कार्यकर्ताओं की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

इस आंदोलन के लिए विभिन्न जिलों और विधानसभाओं से सैकड़ों मोटरकारों के अलावा अन्य वाहनों का इंतजाम किया गया है। बिलासपुर से 5000 से भी अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने की बात कही जा रही है। अकेले बिलासपुर शहर से 100 से अधिक कारों में आंदोलनकारी रवाना होंगे। उन्हें हर हाल में सुबह 8 बजे के पहले पहले बिलासपुर से निकलने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

कोरबा रायगढ़ मुंगेली जीपीएम समेत सभी जिलों में इस आंदोलन को लेकर भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के आने की खबर ने युवा भाजपाइयों का उत्साह 4 गुना बढ़ा दिया है। अब कल 24 अगस्त को आंदोलन के लिए इतनी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रायपुर पहुंचते हैं…. यही देखने वाली बात होगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button