रायपुर

रेलवे कॉलोनी में खून से लथपथ मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। खारून रेलवे कॉलोनी इलाके में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने जब युवक का शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

Advertisement

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम, गंज थाना पुलिस के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर मौजूद है और जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक की हत्या कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button