चारपहिया वाहन लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी अब भी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चारपहिया वाहन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी ललित यादव उर्फ लल्ला को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला थाना कबीर नगर का है। शिकायतकर्ता कुलदीप यादव ने पुलिस को बताया कि वह अपने ट्रांसपोर्ट के काम से रायपुर आया था। इसी दौरान तीन आरोपियों ने उसे बहाने से अपनी गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में आरोपियों ने उसके मोबाइल से पैसे ट्रांसफर किए और चाकू दिखाकर धमकाया। बाद में आरोपियों ने उसकी वेन्यू कार लूट ली।
पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और लगातार दबिश देते हुए मोवा निवासी ललित यादव उर्फ लल्ला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से शिकायतकर्ता की लूटी गई चारपहिया वाहन भी जब्त की है।फिलहाल दो अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक सुनील दास थाना प्रभारी कबीर नगर, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय और टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




