रायपुर
VIDEO : विजयादशमी पर रायपुर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा, अधिकारियों ने की हवाई फायरिंग….

राजधानी रायपुर में विजयदशमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन में एक भव्य आयोजन का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस के शस्त्रों और वाहनों का पूजन किया गया। यह परंपरा वर्षों से हर विजयदशमी के दिन निभाई जाती रही है और इस साल भी इसे हवन के साथ विधिपूर्वक संपन्न किया गया।
पूजा कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने की। उन्होंने न केवल शस्त्रों और पुलिस वाहनों का पूजन किया, बल्कि सुरक्षा एवं कर्तव्य पालन की शपथ भी दोहराई। पूजा के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा हवाई फायर कर समारोह को और भी भव्य बनाया गया।
इस अवसर पर पुलिसकर्मी एवं अधिकारियों ने पूरे उत्साह के साथ परंपरा निभाई। इस पूजा का उद्देश्य न केवल उपकरणों और वाहनों का सम्मान करना है, बल्कि जनता की सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने की पुलिस की प्रतिबद्धता को भी दर्शाना है।




