रायपुर

28 किलो गांजा के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार

रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कबीर नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 28.621 किलोग्राम गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

पुलिस को सूचना मिली थी कि कबीर नगर थाना क्षेत्र के सीतानगर गोगांव रोड स्थित भाठा के पास एक व्यक्ति बैग में गांजा लेकर बिक्री की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अविनाश अग्रहारी, निवासी रायबरेली उत्तरप्रदेश बताया।

Advertisement

तलाशी के दौरान उसके ट्रॉली बैग से 28 किलो से ज्यादा गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 14 लाख 41 हजार रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 20सी के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button