रायपुर
रायपुर में पुलिस कमिश्नर ऑफिस का पता बदला, C-3 बंगले से शुरू हुआ नया ऑफिस

राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय का ठिकाना बदल गया है। अब पुलिस कमिश्नर का नया ऑफिस C-3 बंगले में शिफ्ट कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि इस C-3 बंगले में पहले डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा का निवास था। अब इसी परिसर में पुलिस कमिश्नरेट का नया कार्यालय संचालित होगा।
आज से पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला इसी नए ऑफिस में बैठकर कामकाज संभालेंगे। वहीं एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले भी आज से नए कार्यालय में बैठेंगे।
गौरतलब है कि रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद शुरुआत पुराने राजस्व कमिश्नर कार्यालय से की गई थी, लेकिन अब व्यवस्था को और व्यवस्थित करने के लिए पुलिस कमिश्नर ऑफिस को C-3 बंगले में स्थानांतरित कर दिया गया है।




