मुंगेली में 77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय माहौल में संपन्न, पुन्नूलाल मोहले ने किया ध्वजारोहण

(मनीष नामदेव) : मुंगेली – जिले में 77वें गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक पुन्नूलाल मोहले ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।
ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गूंजा, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया तथा हर्ष फायर किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया।
समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर कुंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।पूरे आयोजन में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।




