मुंगेली

बोलेरो का टायर फटने से हुआ हादसा….3 लोगों की हुई मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

मुंगेली – रायपुर-बिलासपुर नेशनव हाईवे पर एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन का टायर फटने से बड़ी दुर्घटना घट गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 4 लोग गम्भीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Advertisement

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव भेजा गया है। मृतक बलौदाबाजार जिले के हिरमी के रहने वाले बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि, बोलेरो सवार बिलासपुर जा रहे थे। सरगांव थाना क्षेत्र के किरना गांव के पास यह हादसा हुआ है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button