होराइजन डेंटल कॉलेज में धूमधाम से मनाया गणतंत्र का पर्व, भावी डॉक्टरों ने सेवा का लिया संकल्प.

(जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर/सकरी – गणतंत्र दिवस के अवसर पर सकरी स्थित होराइजन डेंटल कॉलेज में राष्ट्रीय पर्व पूरे गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के सेक्रेटरी अशोक अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।
इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश स्पष्ट रूप से झलका। पूरे कॉलेज परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर बर्फानिया अकादमी के सेक्रेटरी अशोक अग्रवाल, डीन डॉ. राणा के. वर्गीज़ एवं एक्जेक्यूटिव डायरेक्टर प्रियंका अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों से देश के प्रति जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉक्टर, छात्र-छात्राएं तथा कॉलेज का स्टाफ बड़ी संख्या में शामिल हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।




