मुंगेली

7 साल की बच्ची का अपहरण….

(मनीष नामदेव) : मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में 7 साल की मासूम बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, बच्ची अपनी मां के साथ घर के आंगन में रात को सो रही थी. इसी दौरान अज्ञात शख्स ने बच्ची का अपहरण कर लिया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

Advertisement

यह पूरा मामला लोरमी के कोसाबाड़ी गांव का है. अपहृत बच्ची की मां ने बताया कि बीती रात करीब 2 बजे उनकी नींद खुली तो तब देखा कि उनकी बच्ची बिस्तर में मौजूद नहीं थी. वह बच्ची को इधर उधर ढूंढी लेकिन बच्ची का कोई पता नही चला. जिसके बाद परिजनों ने लोरमी थाने में इसकी सूचना दी.घटना को लेकर DSP मयंक तिवारी ने बताया कि अपहृत बच्ची की मां पुष्पा गोस्वामी की रिपोर्ट पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है. इस पूरे घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश में स्पेशल टीम बनाकर पुलिस अपहृत बच्ची को ढूंढने की कवायत में जुटी हुई है.

Advertisement

बच्ची के चाचा खिलावन गिरी का कहना है कि कल घटना के समय घर के आंगन में अपहृत बच्ची अपने मां और विकलांग पिता के सांथ सो रही थे. जहां पांच बच्चों में दो बच्चे पुराने घर में सो रहे थे और दो बच्चे जिस घर के आंगन से बच्ची का अपहरण हुआ, वहां सो रहे थे.बहरहाल पुलिस मामला दर्ज कर जाँच कार्यवाही मे जुटी हुई है.

Related Articles

Back to top button