देश

मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर, बेबी बंप के साथ दी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : स्वरा भास्कर की प्रेग्नेंसी को लेकर पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं। अब उन्होंने यह खुशखबरी सुनाई है। स्वरा भास्कर मां बनने वाली हैं। वह पहले बच्चे को जन्म देंगी। उन्होंने पति फहाद अहमद के साथ फोटोज शेयर की है जिसमें वह बेपी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। पोस्ट में स्वरा ने लिखा कि बच्चे को लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं। स्वरा बिल्डिंग की छत पर बैठी हैं उन्होंने पिंक कलर की ड्रेस पहनी है। फहाद ने उन्हें पीछे से हग कर रखा है। प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए स्वरा ने तीन फोटोज शेयर की हैं।

Advertisement
Advertisement

बच्चे को लेकर एक्साइटेड
स्वरा भास्कर ने बताया कि अक्टूबर में बच्चे को जन्म देंगी। उन्होंने फोटोज के साथ ट्विटर पर लिखा, ‘कभी-कभी आपको सभी दुआओं का जवाब एक साथ मिलता है। खुद को आभारी और धन्य मानती हूं। एक्साइटेड हूं। एक नई दुनिया में हमारा कदम।’ स्वरा ने इसके साथ हैशटैग दिया, ‘#comingsoon #Family #Newarrival #gratitude #OctoberBaby।’

Advertisement

View this post on Instagram
A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

Advertisement

सेलेब्स की बधाइयां
स्वरा के पोस्ट पर सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने लिखा, ढेर सारा प्यार। भगवान का आशीर्वाद बना रहे। लिटिल वन के लिए बधाइयां। प्रिया मलिक ने लिखा- बधाई। एक्ट्रेस तिलोतमा लिखती हैं, ओह डियर ढेर सारी बधाई।

करीब 3 महीने पहले हुई थी शादी
बता दें कि स्वरा भास्कर ने इसी साल 16 फरवरी को समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद के साथ शादी की। प्री-वेडिंग और शादी की रस्में दिल्ली में हुईं। उसके बाद रिसेप्शन का आयोजन दिल्ली के साथ मुंबई में किया गया। जहां नेता, बॉलीवुड सेलेब्स और जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं। स्वरा और फहाद की मुलाकात 2019 में प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। दोनों की पहले दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। काफी समय से वे एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन इसका किसी को पता नहीं चल पाया था। बाद में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर स्वरा ने जानकारी दी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button