बिलासपुर

स्वामी विवेकानंद का जीवन मानवता के लिए समर्पित : महापौर

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – कंपनी गार्डन में स्वामी विवेकानन्द जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महापौर रामशरण यादव ने उन्हें याद किया। इस दौरान युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद द्बारा समाज को जगाने की गई उल्लेखनीय कार्यों को याद किया। महापौर यादव ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने न केवल भारतीय धर्म और संस्कृति में नवचेतना का संचार किया, बल्कि धर्म निरपेक्ष राष्ट्र और प्रगतिशील समाज की परिकल्पना को आकार देने की कोशिश की। आज की युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। स्वामी विवेकानंद का नाम बड़े सम्मान और आस्था के साथ लिया जाता है। इसकी वजह है कि उन्होंने खुद को राष्ट्र और मानवता के नैतिक और आध्यात्मिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। उनके विचारों को अपना कर हम अपना जीवन धन्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि यदि एक लक्ष्य बनाकर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाए तो वह अवश्य पूरा होता है। इस अवसर पर सभापति शेख नजीरुद्दीन, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, विजय भा, नगर निगम के पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी ओकार शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button