छत्तीसगढ़बिलासपुर

महिला समूह की दीदियों ने तैयार किए 25 हजार से ज्यादा तिरंगे

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर  : आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हमर तिरंगा अभियान को लेकर जिले में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभी वर्ग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में समूह की दीदियां ने अपना अमूल्य योगदान दिया है। जिले में 25 हजार से अधिक झण्डे 58 स्व सहायता समूह की 85 दीदियों ने दिन-रात जुटकर तैयार किया है।

Advertisement

आजादी के इस पर्व पर झण्डा बनाने के इस महती कार्य को इन दीदियों ने अपना सौभाग्य बताया है। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में जिले में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने हमर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिले की सिलाई, कढ़ाई में प्रशिक्षित महिलाएं गाईडलाईन के अनुसार तिरंगा बना रही है। जिले में 58 स्व सहायता समूह की 85 महिलाओं ने इन झण्डों को तैयार किया है।

Advertisement
Advertisement

इनमें जागृति स्व सहायता समूह छतौना, महतारी बचत समूह, समृद्धि आजीविका संकुल संगठन गनियारी, पूजा स्व सहायता समूह टिकारी, ज्योति स्व सहायता समूह, ओम स्व सहायता समूह, सरस्वती स्व सहायता समूह, एकता स्व सहायता समूह सहित अन्य समूह की महिलाओं ने कड़ी मेहनत से इन झण्डों को तैयार किया है। आम नागिरकों को तिरंगा झण्डा आसानी से तैयार हो सके इसके लिए जनपद पंचायत, जिला पंचायत एवं जिला कार्यालय के परिसर में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पंडाल भी सजाया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button