बिलासपुर

बिलासपुर को बड़ी मन्नतों से मिली हवाई सेवा का ऐसा है हाल, और विमानतल की हालत..तो..बस झन पूछ..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। हमारे एक साथी श्री बबलू मदने के द्वारा हमें एक वीडियो भेजा गया है। यह वीडियो बिलासपुर के बिलासा बाई केंवटिन एयरपोर्ट की अव्यवस्थाओं और यात्रियों की परेशानी हो की सच्चाई बयान कर रहा है। किसी महिला विमान यात्री के द्वारा बनाया गया यह वीडियो साफ बता रहा है कि बिलासपुर के लोगों ने जिस लंबे संघर्ष से बिलासपुर में हवाई सेवा और बिलासा बाई केंवटिन विमानतल को हासिल किया था उसकी किस कदर दुर्दशा है। आज 15 अप्रैल को दिल्ली जाने वाली जिस फ्लाइट को लगभग 11:00 बजे के आसपास बिलासपुर पहुंच जाना था वह 3 घंटे बाद भी नहीं पहुंची थी। इस फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को फिजूल ही इस विमानतल पर अपना समय बड़े कष्ट पूर्ण ढंग से गुजारना पड़ा। यहां आज सुबह से पहुंचे यात्रियों के लिए न तो भोजन की व्यवस्था की। केवल एक कैंटीन जहां दिल्ली से भी अधिक कीमत पर खानपान की सामग्री बिक रही थी। फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं दिव्यांग यात्रियों और बच्चों को जो परेशानी हो रही थी उसकी चिंता करने वाला शायद कोई नहीं था। हम आपको परेशान हाल महिला यात्री द्वारा बनाया गया वह वीडियो दिखा रहे हैं जिसमें बिलासपुर के बिलासा बाई विमानतल की कड़वी सच्चाई बताई गई है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button