छत्तीसगढ़बिलासपुर

छात्र अभिजीत के साफ्टवेयर को मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान, जीजीयू की उपलब्धि

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर :गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय मे बीटेक फाइनल ईयर के छात्र अभिजीत त्रिपाठी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय स्तर पर उसे मोस्ट प्रॉमिसिंग स्टार्टअप पुरस्कार से सम्मानित किया गया साथ में अभिजीत के रोजगार परक अनुसंधान और उपलब्धी को अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ने विशेष रुप से प्रदर्शित किया हैं।

Advertisement


कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के अलावा विश्वविद्यालय द्वारा चलाया जा रहा स्वावलंबी छत्तीसगढ़ अभियान अभिजीत को आगे बढ़ाने मे   मददगार साबित हुआ। वो खुद मानते हैं कि गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय का माहौल अनुसंधान के लिए बेहद अनुकूल है यहां उपलब्ध कराए जा रहे संसाधनों और बेहतर फैकेल्टी के बूते उसने यह उपलब्धि हासिल की है।

Advertisement
Advertisement

बीटेक फाइनल ईयर के छात्र अभिजीत त्रिपाठी ने सॉफ्टवेयर डेवलप करने  खुद की प्रेसियर saftwears कंपनी बनाई है, कृषि ,स्वास्थ्य देखभाल और कई अन्य क्षेत्रों में अपने इस सॉफ्टवेयर से समाधान और उत्पाद प्रदान कर रहे  है। रोजगार के दृष्टिकोण से अभिजीत का काम राष्ट्र के विकास में अहम योगदान है ।सॉफ्टवेयर निर्माण के क्षेत्र में अभिजीत त्रिपाठी को देश के मोस्ट प्रॉमिसिंग स्टार्ट अप युवाओ में शामिल कर यह पुरस्कार दिया है।

Advertisement

अचीवर्स अवार्ड के लिए अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में विशेष रूप से उसकी उपलब्धि को प्रदर्शित किया हैं। इस साल का आठवा ग्लोबल choice अवार्ड पाकर अभिजीत  मे नया उत्साह जागा है।
ठोस अनुसंधान और विकास के लिए अभिजीत और उनकी टीम ने भारत के साथ साथ अमेरिका आस्ट्रेलिया जैसे बड़े देशों में अपने सॉफ्टवेयर की ज़रूरत पैदा कर उसकी उपलब्धता साबित कर य़ह कामयाबी पाई है।

Advertisement

विदेश में देसी और विदेशी ग्राहकों  से बिज़नेस डील हासिल किया हैं। अभिजीत मानते हैं कि उन्हें विवि में शुरू से बेहतर संसाधन और मार्गदर्शन मिला।  कुलपति प्रोफेसर आलोक चक्रवाल और कंप्यूटर विज्ञान व इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एचओडी आलोक सिंह कुशवाहा के प्रति सम्मान और आभार माना हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button