छत्तीसगढ़बिलासपुर

महिला ने खुद की चिता सजाकर, कर ली आत्महत्या…..

(डब्बू ठाकुर) : कोटा थाना क्षेत्र के नेवरा में रहने वाली एक महिला ने घर पीछे पानी की टंकी में लकड़ी, कंडे और अन्य सामान रखकर खुद के लिए चिता सजाई और फिर इसमें आग लगाकर कूद गई। चिता में जलने से महिला की मौत हो गई।

Advertisement

दरअसल यहां रहने वाली संतोषी साहू गृहिणी थीं।जो चार महीने से मानसिक समस्या से जूझ रही थी। उसे सपने में तरह तरह की आवाजें सुनाई देती थी उसका कहना था कि कोई सपने में उसे आत्महत्या के लिए उकसाता है।

Advertisement
Advertisement

इसकी जानकारी होने पर परिजन अलग-अलग जगहों पर झाड़-फूंक करा रहे थे।  रात में महिला घर से निकलकर बाड़ी में गई। वहां जाकर पानी की खाली टंकी में लकड़ी, कंडे से चिता सजाकर आत्महत्या कर ली।

Advertisement

सुबह परिजनों को इसकी खबर लगी। घटना की सूचना कोटा थाने में दी गई।  पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच कार्यवाई में जुट गई है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button