देश

एयर इंडिया के विमान में लगे तेज झटके…..कई यात्री घायल

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – एयर इंडिया के एक विमान में कई झटके लगे हैं। झटकों के कारण विमान में सवार कुछ यात्री घायल हो गए हैं। दरअसल, एयर इंडिया का विमान बुधवार को दिल्ली से सिडनी जा रहा था। तभी हवा में विमान में झटके लगे। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इसकी जानकारी दी है।

Advertisement
Advertisement

डीजीसीए ने बताया कि यह घटना मंगलवार को उड़ान के दौरान घटी है। एजेंसी के मुताबिक, घायल यात्रियों को सिडनी एयरपोर्ट पर चिकित्सा सहायता दी गई। अभी कोई भी यात्री अस्पताल में भर्ती नहीं है। डीजीसीए ने एएनआई को बताया कि एयर इंडिया B787-800 विमान VT-ANY ऑपरेटिंग फ्लाइट AI-302 को गंभीर अशांति का सामना करना पड़ा। सात यात्रियों ने मामूली चोट की सूचना दी है। केबिन क्रू ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।

Advertisement

डीजीसीए ने बताया कि केबिन क्रू ने यात्रियों में एक डॉक्टर और नर्स भी मौजूद थी। उनकी मदद से घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। डीजीसीए ने ये भी बताया कि सिडनी में एयर इंडिया एयरपोर्ट मैनेजर ने चिकित्सा सहायता की। कुछ यात्रियों ने चिकित्सा सहायता का लाभ उठाया। अस्पताल में भर्ती होने की कोई आवश्यकता नहीं थी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button