छत्तीसगढ़

राज्य का पहला सिविल अस्पताल जहाँ मिलेगी ब्लड बैंक की सुविधा…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक का आज शुभारंभ किया। सिविल अस्पताल खरसिया प्रदेश का पहला सिविल अस्पताल होगा जहां ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे ब्लड की समस्या एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने में सहायता मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यहां अत्याधुनिक हमर लैब का शुभारंभ भी किया। जहां सीबीसी, एचबी 1सी, इलेक्ट्रॉनिक ई एसआर, बायो कैमिस्ट्री, यूरिन एनालाइजर, ट्रू नॉट (टी.बी. जांच) जैसे सुविधाएं स्थानीय सिविल अस्पताल में लोगों को मिल पाएगी।

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री बघेल ब्लड बैंक के शुभारंभ के दौरान पोषण पुनर्वास केंद्र के बच्चों और उनके अभिभावकों से मिले। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों के देखभाल के बारे में जानकारी ली। अभिभावकों ने बताया कि यहां बच्चे की बेहतर देखभाल की जाती है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को सुपोषण आहार भी प्रदान किया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button