छत्तीसगढ़

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  टी 0 एस0 सिंह देव के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत

Advertisement

 (मुन्ना पांडेय) : लखनपुर+ (सरगुजा) : छत्तीसगढ़ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद माननीय टी0 एस0 सिंह देव के प्रथम नगर आगमन पर    ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यालय लखनपुर में कांग्रेसियों ने खुशी का इजहार करते हुए माननीय सिंह देव का  ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी करते हुए फूल मालाओं से जमकर स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement


प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद अपने गृह नगर अम्बिकापुर लौटते समय 29  जून दिन गुरुवार की रात करीब 11-30  बजे लखनपुर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं द्वारा टी0 एस0 सिंह देव  का भव्य स्वागत किया गया।ब्लाक  कार्यालय में  कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बेशूमार  भीड़ लगी रही।

Advertisement


   खुशी का इजहार करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सिंह देव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं  से सहृदय मुलाकात किये।
स्वागत के मौके पर प्रदेश  कांग्रेस सदस्य  विक्रमाजीत सिंह देव, जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव, न.प. नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल, एल्डरमैन शराफत अली, मंडी सदस्य शैलेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिनेश तायल, शिक्षा समिति विधायक प्रतिनिधि मुन्ना पांडेय सत्येन्द्र राय, इरशाद खान  मुजीब खान, पार्षद अशफाक खान, पार्षद अमित बारी ,जगरोपण यादव, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राम सुजान दिवेदी, युवा कांग्रेसी नेता उत्कर्ष पांडेय, तथा लखनपुर क्षेत्र के तमाम पंचायत पोलिंग बूथों से आये जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ता   उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button