बिलासपुर

आईटी के छापों से खुली राज्य सरकार की पोल..मुख्यमंत्री इस्तीफा दे : कौशिक

(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी) : बिलासपुर / हैदराबाद के भाजपा सम्मेलन से वापस लौटे छ ग विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। पिछले दिनों इनकम टैक्स के छापों को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाया।श्री कौशिक ने कहा कि यहां के व्यापारियों, अधिकारियों के घरों संस्थान में मारे गए छापों में अकूत संपत्ति का पता चला है। इसका मतलब साफ है कि यहां के अधिकारियों को भ्रस्टाचार करने की खुली छूट दी जा रही है।जैसे अधिकारी वैसे उनके मुखिया का शब्द इस्तेमाल करते हुए श्री कौशिक ने कहा कि भ्रस्टाचारियों को संरक्षण देने के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने बीते 15 साल के भाजपा कार्यकाल में इस तरह के छापे नही पड़ने की बात कही।

उनके कार्यकाल में अधिकारी नियंत्रण में थे। श्री कौशिक ने मुख्यमंत्री से जुड़े अधिकारी और उनके करीबी एक नेता सूर्यकांत तिवारी का भी नाम लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के संरक्षण में प्रदेश में लूट खसोट मचा हुआ है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अगर छापों की विस्तार से और जांच हो जाए तो अवैध संपत्ति और बढ़ सकती है। कोयले से जुड़े कई लोगों के यहां छापों से अवैध रूप से चुनाव में खर्च हुई राशि की भी जानकारी सामने आई है।भाजपा कार्यालय बिलासपुर के इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व सांसद लखन लाल साहू और जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button