छत्तीसगढ़

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने नव वर्ष के पहले दिन किए मां बमलेश्वरी के दर्शन

(शशि कोन्हेर) : आरक्षण संशोधन विधेयक पर राज्यपाल के द्वारा हस्ताक्षर नहीं किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने 3 जनवरी को प्रस्तावित जन अधिकार रैली की व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम सांगठनिक रूप से सभी समाजों को साथ लेकर रैली को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

वहीं आज उन्होंने नव वर्ष के पहले दिन डोंगरगढ़ जाकर मां बमलेश्वरी के दर्शन किए और छत्तीसगढ़ की खुशहाली तथा जनता के सुख समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button