छत्तीसगढ़

शैलेश, विकास व पंकज शर्मा कर्नाटक चुनाव के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) ; रायपुर। कर्नाटक में अगले माह की 10 तारीख को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस 224 विधानसभा सीटों वाले राज्य में चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 66 विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है, जो चुनाव में विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारी निभाएंगे।

Advertisement
Advertisement

इस सूची में छत्तीसगढ़ से भी 3 नेताओं को नियुक्त किया गया है। जिसमें रायपुर पश्चिम के विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, बिलासपुर से विधायक शैलेश पांडे और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता पंकज शर्मा को कर्नाटक चुनाव में विधानसभा ऑब्जर्वर बनाया गया है।

Advertisement

ऐसे पहली बार नहीं है कि जब कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के नेताओं को किसी चुनावी राज्य में जिम्मेदारी दी है। इससे पहले भी विकास उपाध्याय को असम चुनाव के समय प्रभारी बनाया गया था।

Advertisement

यूपी व पंजाब चुनाव में भी विकास ने महती जिम्मेदारी निभायी थी। राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल के करीबी माने जाने वाले विकास संगठन क्षमता के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button