छत्तीसगढ़

अमर शहीद गुंडाधुर की स्मृति में भूमकाल स्मृति दिवस पर सद्भावना दौड़ में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : कोंडागांव – वीर शहीद गुंडाधुर की स्मृति में आयोजित भूमकाल स्मृति दिवस पर कोंडा गांव में हुई सद्भावना दौड़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री मरकाम ने वीर शहीद गुंडाधुर को याद करते हुए कहा कि अंग्रेजों के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले जांबाज अमर शहीद थे गुंडाधुर। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से अपील की कि उनके पति सहित सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए मार्ग पर चलें।

Advertisement
Advertisement

श्री मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बस्तर में शांति और व्यवस्था को सामान्य बनाने के लिए शांति सुरक्षा विश्वास और विकास की जिस नीति पर चल रहे हैं वह निरंतर सफल होती जा रही है। इसके ही कारण कोंडागांव को नक्सली क्षेत्र घोषित करने में सफलता मिली है। इस उपलब्धि के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कोंडागांव कि पुलिस और जिला प्रशासन को बहुत-बहुत धन्यवाद और बधाई दी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button