छत्तीसगढ़

झूठशास्त्र से काम नहीं चलेगा, गरीबों का आवास देना होगा…15 मार्च को सच का सामना करने तैयार रहे सरकार- विजय शर्मा

Advertisement

(शशि कोंनहेर) : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री व मोर आवास मोर अधिकार अभियान के संयोजक विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भाजपा की चुनौती स्वीकार करने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण के संदर्भ में कुछ बोलने से पहले अपने पूर्व पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव से खुली बहस कर लें, जिन्होंने आठ लाख आवास नहीं बना पाने के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि बाकी खुली बहस करने के लिए हम 15 मार्च को हितग्राहियों के साथ विधानसभा आ ही रहे हैं

Advertisement
Advertisement

प्रदेश भाजपा महामंत्री व मोर आवास मोर अधिकार अभियान के संयोजक विजय शर्मा ने
मुख्यमंत्री से कहा कि झूठ के पुलिंदे पर बनी सरकार, हर बात पर झूठ बोले, यह उचित नहीं है।  कांग्रेस मीडिया विभाग के लोग बिना तथ्यों के उनके सुर में सुर मिला रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति आपको देखना है तो प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की वेबसाइट पर मिल जाएगा। सारी जानकारियां वर्षवार एंट्री हैं और यह कोई आज की नहीं हैं। पुरानी हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री तथ्यों को झुठला रहे हैं, यह ठीक नहीं है। भाजपा उन्हें सच्चाई पर परदा नहीं डालने देगी। सभी समझ रहे हैं कि भूपेश बघेल सवा चार साल से सिर्फ झूठ बोलकर सरकार चला रहे हैं। किया धरा कुछ नहीं है। उनकी सरकार धराशाई होने वाली है तो अब प्रधानमंत्री आवास पर झूठ बोल रहे हैं।

Advertisement

गरीब आवासहीनों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का झूठ नहीं, उनका अधिकार, उनका आवास चाहिए। भाजपा गरीबों के साथ खड़ी है। भूपेश बघेल गरीब को उसका हक नहीं दे रहे। लेकिन भाजपा इस गरीब विरोधी सरकार को ही सड़क पर ला देगी और गरीब को उसका अधिकार देगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button