Uncategorized

श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे देश छोड़कर हुए फरार…पहुंचे मालदीव..!

(शशि कोन्हेर) : श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे बुधवार तड़के श्रीलंका छोड़कर फरार हो गए है। अधिकारियों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे आज बुधवार को तड़के श्रीलंका से भागकर मालदीव की राजधानी माले शहर पहुंचे।

आव्रजन सूत्रों के अनुसार, गोटाबाया राजपक्षे, उनकी पत्नी और एक अंगरक्षक, एंटोनोव-32  सैन्य विमान में सवार चार यात्रियों में से थे, जो मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पड़ोसी मुल्क मालदीव रवाना हुए।

इससे पहले गोटाबाया राजपक्षे को उस समय शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी जब वो देश छोड़कर जाने के मकसद से एयरपोर्ट पहुंचे लेकिन राजपक्षे का रास्ता एयरपोर्ट इमिग्रेशन स्टाफ ने रोक लिया था जिसकी वजह से वो दुबई नहीं जा सके।

स्टाफ ने उन्हें सेफ्टी चेक से आगे नहीं बढ़ने दिया था। काबिले गौर है कि राजपक्षे ने यह भरोसा दिलाया था कि वह बुधवार को सुबह राष्ट्रपति पद से अपना इस्तीफा सौंप देंगे। लेकिन ऐसा करने के बजाए वे तड़के सुबह श्रीलंका छोड़कर सैन्य विमान से मालदीव चले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button