देश

ओडिशा में पकड़ा गया जासूस कबूतर, पैर पर लगे हैं कैमरे जांच में जुटी पुलिस…..

Advertisement

(शशि कोनहेर) : ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के पारादीप तट के पास मछली पकड़ने वाली एक नौका से कैमरा और माइक्रोचिप से लैस एक कबूतर पकड़ा गया है और पुलिस को संदेह है कि पक्षी का इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement

पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ मछुआरों ने समुद्र में मछली पकड़ते हुए कबूतर को अपने नाव (ट्रॉलर) पर बैठे हुए पाया। पक्षी को पकड़ लिया गया और बुधवार को यहां मरीन पुलिस को सौंप दिया गया।

Advertisement

जगतसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राहुल पीआर ने बताया, “हमारे पशु चिकित्सक पक्षी की जांच करेंगे। हम इसके पैरों से जुड़े उपकरणों की जांच के लिए राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की मदद लेंगे। ऐसा प्रतीत होता है कि ये उपकरण एक कैमरा और एक माइक्रोचिप हैं।”

Advertisement

उन्होंने बताया कि ऐसा भी प्रतीत होता है कि पक्षी के पंखों पर स्थानीय पुलिस के लिए अज्ञात भाषा में कुछ लिखा गया है। एसपी ने कहा, “यह पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की मदद भी ली जाएगी कि क्या लिखा गया है।”

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button