देश

मनोज झा विद्वान आदमी, जो कहा सही कहा’, ठाकुर वाली टिप्पणी पर लालू प्रसाद यादव का

(शशि कोन्हेर) : बिहार की राजनीति में इस समय राजद सांसद मनोज झा का एक बयान विवाद का विषय बना हुआ है। उनकी तरफ से सदन में ठाकरों को लेकर एक कविता बोली गई थी, उस पर ही सारा बवाल चल रहा है। अब राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मनोज झा का समर्थन कर दिया है। उनकी तरफ से कहा गया है कि मनोज एक विद्वान आदमी हैं, उनकी तरफ से जो भी कहा गया होगा, वो सही होगा।

मनोज झा के किस बयान पर बवाल?
जानकारी के लिए बता दें कि जब सदन में महिला आरक्षण बिल पेश किया था, तब मनोज झा को भी अपने विचार रखने का मौका मिला। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने महिला आरक्षण पर तो बात की ही, इसके साथ-साथ ठाकुरों पर एक कविता बोल डाली।

उस कविता का नाम था ‘ठाकुरों का कुंआ। अब उस कविता को ठाकुरों पर तंज के रूप में देखा गया, बीजेपी से लेकर दूसरी कई पार्टियों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया भी दी। बड़ी बात ये रही कि राजद के ही कुछ नेताओं ने मनोज झा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

आरजेडी ही हो गई झा के खिलाफ
इस लिस्ट में आरजेडी विधायक चेतन आनंद का बयान सबसे पहले आया जिन्होंने झा पर आरोप लगा दिया कि उनकी तरफ से ठाकुर समाज को विलेन के रूप में दिखाया गया। वहीं दूसरी तरफ उन्हीं के पिता आनंद मोहन ने तो यहां तक कह दिया कि अगर वे संसद में होते तो जीभ खींचकर सभापति के पास आसन की ओर फेंक देते। अब इस विरोध के बीच लालू प्रसाद यादव की तरफ से मनोज झा को समर्थन मिला है। उन्होंने तो साफ-साफ शब्दों में झा को क्लीन चिट देने का काम कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button