देश

राम भक्त हुए सपा प्रमुख, अखिलेश यादव के चाचा… अब जाएंगे अयोध्या..और फिर…!

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ – उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बनने के बाद भी राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं के प्रति उमड़ा ट्विटर प्रेम और उनका रामभक्त हो जाना बदलाव का बड़ा संकेत दे रहा है। वैसे भी शिवपाल सिंह यादव यह कह चुके हैं कि वह नवरात्रि के बाद कोई बड़ा फैसला लेंगे। अब सभी की निगाह उनके फैसले पर ही टिकी है।

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद अब मिशन 2024 पर लग गई है। भाजपा के इस मिशन में समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव भी बड़े मददगार साबित हो सकते हैं। शिवपाल सिंह यादव का ट्विटर पर भाजपा के बड़े नेताओं को फालो करने के साथ ही अयोध्या जाकर रामलला तथा हनुमान गढ़ी का दर्शन करने की योजना भी उनको रामभक्त साबित कर रही है। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के सबसे सबसे बड़े राजनीतिक यादव परिवार के मजबूत सदस्य शिवपाल सिंह यादव पर भगवा रंग चढऩे लगा है। सोमवार को सुबह राम दरबार की एक फोटो शेयर कर चौपाई के जरिए अपनी बात कहने वाले शिवपाल सिंह यादव अब अयोध्या जाने की तैयारी में हैं। उनके इस ट्विट के कई मतलब निकाले जा रहे हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव के आने वाले दिनों में अयोध्या जाने के साथ भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी तेज हैं। शिवपाल सिंह यादव ने बीते दिन कहा था कि अयोध्या में हनुमानगढ़ी तो जाना ही है। रामजन्मभूमि भी जाना है और दर्शन भी करना है। आगे के कदम पर उन्होंने कहा था कि नवरात्रि के बाद कुछ बड़ा फैसला लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button