देश

कांग्रेस हाईकमान से निराश है अहमद पटेल के बेटे..फैसल.. क्या कांग्रेस…!

कांग्रेस के धुरंधर नेता स्वर्गीय अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल कांग्रेस हाईकमान से निराश नजर आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वे इंतजार करके थक चुके हैं। हालांकि फैसल पटेल अभी तक सियासत में आने का मन नहीं बना रहे थे। लेकिन अब गुजरात चुनाव के नजदीक आने पर उनका यह रूख कांग्रेस आलाकमान के लिए चिंता का कारण बन सकता है। अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने यह कह कर सभी को चौंका दिया है कि… वे इंतजार करते-करते थक गए हैं और अभी उनके लिए सभी ऑप्शन खुले हैं। अपने मन की बात ट्वीट के जरिए सार्वजनिक करने वाले फैसल पटेल को लेकर यह सुगबुगाहट चल रही थी कि वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 1 साल पहले भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भेंट भी कर चुके हैं। उनके पिता अहमद पटेल कांग्रेश और श्रीमती सोनिया गांधी के विश्वस्थ राजनीतिक सलाहकार थे। उनका नवंबर 2020 में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button