अम्बिकापुर

धान खरीद केंद्रों में नहीं हुई बोहनी…..


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर- (सरगुजा) – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किये जाने का प्रकिया 1नवमबर से आरंभ कर दी गई है‌। लेकिन ब्लॉक क्षेत्र में जिला खाद्य विभाग द्वारा बनाए गए सभी उपार्जन केन्द्रों में दूसरे दिन भी 2 नवंबर तक धान खरीदी की बोहनी नहीं हुई। धान आवक नहीं होने के बारे में लखनपुर समिति प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में धान कटाई लेट से आरंभ होने कारण समितियों में धान आवक शुरू नहीं हो सकी है। लगभग आठ दस दिनों के अन्दर उपार्जन केन्द्रों में धान आवक शुरू हो जायेगी। बारदाने के उपलब्धता के बारे बताया कि शासन द्वारा 32500 नये तथा पीडीएस से 10555 एवं मिलर्सो से 12750 बारदाने लखनपुर समिति को उपलब्ध कराये गये हैं। फिलहाल शुरुआती दौर के लिए पर्याप्त है। किसान अपने खुद के बारदाने में धान भर कर उपार्जन केन्द्रों तक लायेंगे। समिति में कुल पंजीकृत किसानों के संख्या की जानकारी दिया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button