अम्बिकापुर

राहुल गांधी की लोक सभा सदस्यता रद्द किये जाने को लेकर कांग्रेस का प्रेस कॉन्फ्रेंस


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर+ (सरगुजा) – कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को गुजरात कोर्ट में 2 साल की सजा सुनाए जाने तथा सांसद की सदस्यता रद्द किये जाने मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने आ गये है इस वाकिया ने देश एवं प्रदेश राजनीति गलियारों में हलचल पैदा कर दिया है। कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मामले में केंद्र सरकार को ग़लत करार देते हुए भेदभाव की विद्वेषपूर्ण नीति कहा है। सूरते हाल ऐसा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कराया जा रहा है। ताकि इस पूरे मामले की हकीकत आम जनता के बीच पहुंच सके। इस मामले ने जबरदस्त तूल पकड़ लिया है। इस मसले को लेकर 4 अप्रैल दिन मंगलवार को लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था।

Advertisement


इस प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पार्टी के कई नेता शामिल हुए। कांग्रेस नेता मदन जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राहुल गांधी मामले के पृष्ठ भूमि पर बात रखते हुए कहा कि- जिस तरह से मोदी राज में जनता के अधिकारों की उपेक्षा की जा रही है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। बड़ा ही सोचनीय तथा निंदनीय विषय है। जनता के स्वतंत्रता के अधिकार पर बलात पहरा लगाया जा रहा है। आमजनता के मुद्दे को लेकर आवाज उठाने पर उसके खिलाफ कार्यवाही की जाती है।
चार बार सांसद रहे राहुल गांधी संसद में यदि जनता के हित की आवाज उठाते हैं तो माइक बंद कर दिया जाता है।
उन्हें बोलने नहीं दिया जाता , उनके वाक्यांश को विलोपित कर दिया जाता है।
क्योंकि केंद्र सरकार चाहती है सच्चाई देश के आमजनता तक न पहुंचे ।केंद्र के मोदी सरकार राहुल गांधी से इसलिए खौफजदा है कि भाजपा के गुप्त रहस्यों का पर्दाफाश न हो जाये ।
जिस तरह से मानहानि के मामले में कोर्ट के द्वारा 2 साल की सजा सुनाई गई जिसके तुरंत बाद ही राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता को रद्द करते हुए 24 घंटे के भीतर आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया।
इस तरीके का कृत्य निश्चित ही लोकतंत्र की हत्या है और तानाशाही का परिचायक है।अडानी के तेजी से बढ़ती संपत्ति तथा अडानी से जुड़े सेल कंपनी के 20 हजार करोड़ का मामला राहुल गांधी ने संसद में उठाया।
इस सवाल से केंद्र सरकार विचलित ही नहीं अपितु तिलमिला गई।
कांग्रेस नेता मदन जायसवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2019 के मानहानि का मामला जो 2 सालों तक कोर्ट में लंबित था। संसद में अडानी से जुड़े सवाल पूछने पर केन्द्र सरकार के द्वारा आनन-फानन में कोर्ट में लंबित केस को शुरू कराया गया। न्यायालय द्वारा उस मामले में राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई गई जिसके बाद तत्काल लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किया गया। केन्द्र सरकार के इन हरकतों से जाहिर होता है अपने गलत नीतियों पर पर्दा डालते हुए देश के जनता को गुमराह करना चाह रही है।
भाजपा ने राहुल गांधी को ओबीसी विरोधी बताया जो की बुनियादी तौर पर गलत है। केंद्र को यह ज्ञात होनी चाहिए कि
देश के कांग्रेस शासित राज्यों में दो मुख्यमंत्री ओबीसी वर्ग से है। राहुल गांधी ने संपूर्ण भारत को एकता के सूत्र में बाधने 4000 किलोमीटर की सफर तय किये हैं। केंद्र के मोदी सरकार कांग्रेस नेताओं पर जिस प्रकार से कार्यवाही कर रही है उसके खिलाफ में कांग्रेस पार्टी एकजुट है।
और इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार के ग़लत नीतियों को लोगों के बीच पहुंचाते हुये सच्चाई से आम जनता को अवगत कराएंगे । केन्द्र सरकार के तानाशाह रवैया से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। कांग्रेस पार्टी जनता के हित के लिए कार्य करती रही है ,कर रही है और निकट भविष्य में करती रहेगी । जैसे ही चुनाव के घड़ी समीप आती जा रही है केन्द्र सरकार- कांग्रेस पर दबाव बना रही है। लेकिन कांग्रेस अपने इरादे से डिग नहीं सकती।
प्रदेश कांग्रेस सदस्य विक्रमादित्य सिंहदेव ने मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए कहा कि- केंद्र सरकार सीबीआई जैसे अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
चार बार के सांसद रहे राहुल गांधी के आवाज को दबाया जा रहा है।
साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ देश का एक एक कांग्रेसी कार्यकर्ता खड़ा है और उनके (राहुल गांधी) की आवाज पूरे देश के आम जनता की आवाज है। राहुल गांधी के आवाज़ को जनता के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंचाया जाऐगा ।
उन्होंने यह भी कहा कांग्रेस पार्टी आम जनता के हितों में कार्य करती है।
क्षेत्रीय विधायक टी0एस0 सिंह देव आम जनता के साथ हैं। इस प्रेस वार्ता में अदानी कोल ब्लॉक के खुलने या नहीं खुलने में जनता जनार्दन की स्वीकृति अस्वीकृति की भी बात सामने आई कहा क्षेत्र की जनता जैसी चाहेंगी वैसा ही होगा हम आम जनता के साथ है।,चिरगा मुद्दे पर भी चर्चा हुई। अमेरा कोयला खदान के खुलने से ग्राम अमेरा बस्ती के उजड़ने तथा ग्राम कटकोना परसोडीकला के लोगों द्वारा खदान के लिए जमीन नहीं देने के हवाले से प्रजातंत्र के शक्ति के बारे में बताया।
प्रेस वार्ता के दौरान किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित सिंह देव युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेंद्र पांडेय, शैलेंद्र गुप्ता, रमेश जायसवाल, शराफत अली, शशि पांडेय, गप्पू खान , पार्षद अशफाक खान, मकसूद हुसैन, राम सुजान द्विवेदी, चीकू पांडेय सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button