छत्तीसगढ़

कांग्रेस महाधिवेशन को आज संबोधित करेंगे सोनिया गांधी…..प्रस्तावों पर होगी चर्चा

Advertisement

रायपुर – कांग्रेस के महाधिवेशन दूसरे दिन सोमवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का संबोधन होगा तथा तीन प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान राजनीति, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस का तीन दिवसीय महाधिवेशन बृहस्पतिवार को आरंभ हो चुका है।

Advertisement
Advertisement

पहले दिन पार्टी के संचालन समिति ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों का चुनाव नहीं होगा, बल्कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सदस्यों को नामित करने के लिए अधिकृत होंगे।

Advertisement

कांग्रेस के संविधान में संशोधन का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसके तहत पार्टी के संगठन में सभी स्तर पर अनूसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यक समुदाय के लिए 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाना है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button