कोरबा

सोते परिवार पर धारदार हथियार से हमला, महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

(प्रदीप भोई) : कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम हर्राडीह में शनिवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घर में सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इस हमले में 65 वर्षीय समारिन बाई धनवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे हेतराम और बहू प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पाली थाना पुलिस ने तत्काल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है और दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और संदेह के आधार पर मृतका के एक परिजन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस हमले के पीछे की वजह और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button