कोरबा

देशी शराब की बोतल में निकला जिंदा कीड़ा, मदिराप्रेमियों में हड़कंप….

कोरबा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बांकीमोंगरा देशी शराब दुकान से खरीदी गई शराब की बोतल में जिंदा कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मदिरा प्रेमियों में आक्रोश फैल गया है।

Advertisement

 

Advertisement

बताया जा रहा है कि शराब प्रेमी ने जैसे ही बोतल खोली, अंदर जिंदा कीड़ा नजर आया। इसके बाद उसने पूरे मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही शराब दुकान के सामने लोगों ने हंगामा किया और दुकान संचालक पर मिलावट के गंभीर आरोप लगाए।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब में लगातार मिलावट की जा रही है, जिससे बोतल के अंदर जिंदा कीड़ा निकला। वहीं, लोगों ने आबकारी विभाग की कार्यशैली और निरीक्षण पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।फिलहाल, यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और मदिरा प्रेमियों में इस घटना के बाद नाराजगी देखी जा रही है। अब देखना होगा कि आबकारी विभाग इस पूरे मामले पर क्या कार्रवाई करता है।

 

Related Articles

Back to top button