कोरबाछत्तीसगढ़

घर मे घुसकर सराफा व्यापारी की हत्या, कार लूटकर फरार हुए हमलावर….

कोरबा जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत लालूराम कॉलोनी में ज्वेलरी शॉप संचालक गोपालराय सोनी की दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना रविवार रात करीब 9:45 बजे की है, जब गोपालराय अपनी बीमार पत्नी के साथ घर पर थे।

Advertisement

वारदात के बाद बदमाश घर से कार लेकर फरार हो गए। घायल हालत में गोपालराय को उनके बेटों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

हत्या की सूचना पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक और साइबर टीम के साथ जांच जारी है। क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश हो रही है। हत्या के पीछे की वजह और लूटपाट की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button