बिलासपुर

बारिश में भी डटे रहेंगे ट्रैफिक जवान, एसएसपी रजनेश सिंह ने बांटे रेनकोट

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – ट्रैफिक पुलिस के जवान हर मौसम में सड़क पर खड़े होकर शहर की यातायात व्यवस्था संभालते हैं। ऐसे में बारिश के दौरान उनकी ड्यूटी आसान बनाने के लिए पुलिस विभाग ने पहल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने ट्रैफिक जवानों को रेनकोट वितरित किए।बारिश मे भी ट्रैफिक पुलिस के जवान सड़को पर यातायात को सुचारु बनाए रखने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। बारिश में भीगने से उनकी वर्दी और जरूरी सामान भी प्रभावित होता है, जिससे ड्यूटी करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने ट्रांसपेरेंट रेनकोट उपलब्ध कराए हैं। इन रेनकोट की खासियत यह है कि इन्हें पहनने के बाद भी जवानों की वर्दी और नेम प्लेट साफ दिखाई देती है, जिससे उनकी पहचान बनी रहती है और वे सुरक्षित तरीके से अपनी ड्यूटी कर सकते हैं।

Advertisement

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि ट्रैफिक जवान गर्मी, बारिश और ठंड जैसे हर मौसम में पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं देते हैं। उनका कर्तव्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है। इसलिए विभाग की जिम्मेदारी भी है कि उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बारिश के मौसम में कई बार ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे समय में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक जवानों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। रेनकोट मिलने से वे बिना किसी रुकावट के लंबे समय तक अपनी ड्यूटी निभा सकेंगे। बारिश के बीच ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में जुटे जवानों के लिए यह पहल निश्चित रूप से राहत भरी है। उम्मीद है कि इससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और शहर की यातायात व्यवस्था भी पहले की तरह सुचारु बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button