छत्तीसगढ़

शनिवार को आसमान से बरसती आग में झुलसता रहा छत्तीसगढ़..मुंगेली में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री से पार हुआ

रायपुर – छत्तीसगढ़ में शनिवार को रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी। राज्य के दक्षिणी हिस्से को छोड़कर बाकी सभी जगह गर्मी से लोग बेहाल रहे। सुबह से ही सूरज की किरणें लोगों को चुभने लगी थीं। दोपहर तक गर्म हवाएं चलने लगीं। देर रात तक हवा गर्म रही। मुंगेली में सर्वाधिक 47.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इससे 91 साल पहले रायपुर में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। शनिवार को रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कई पैकेट में लू की स्थिति रही। राजधानी रायपुर में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। यही नहीं, रायपुर से लगे माना का तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisement

राज्य के प्रमुख केंद्रों के तापमान की बात करें तो रायपुर से भी ज्यादा तापमान बिलासपुर में रहा। यहां 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसी तरह दुर्ग में 44.6 डिग्री सेल्सियस, राजनांदगांव में 44 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर में 42.1 और पेंड्रारोड में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। राज्य के दक्षिणी हिस्से जगदलपुर में 34.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने रविवार को भी राज्य के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी है।

Advertisement
Advertisement

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तरप्रदेश से नागालैंड तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका बिहार से उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश तक 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। 5 जून को अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में एक-दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने अथवा ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति रहने की सम्भावना है। प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है । पूर्वी भाग में गरज-चमक के साथ के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button