छत्तीसगढ़

सीपत पुलिस ने नाबालिक के अपहरण और शारीरिक शोषण का आरोपी को किया गिरफ्तार

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण करने के बाद उसका शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिलासपुर जिले के सीपत थाने का है। यहां 5 मई को प्रार्थी ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बड़ी लड़की 4 मई की शाम 4:30 दिशा मैदान के लिए गई थी। वहां किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया गया है।

Advertisement
Advertisement

नाबालिग के अपहरण जैसे मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए सीपत पुलिस ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह को प्रदान की। इस पर उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा उप पुलिस अधीक्षक सी डी लहरें को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। तब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में सीपत पुलिस ने टीम बनाकर अपहृत नाबालिक लड़की को बरामद करने और अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए हाथ पैर मारने शुरू किए।

Advertisement

इस दौरान पुलिस टीम को जानकारी हुई कि अपहृता और आरोपी ग्राम लगरा में मौजूद है। इस पर तत्काल घेराबंदी कर अपहृता को आरोपी के कब्जे से बरामद किया। उसने पुलिस को जानकारी दी कि आरोपी सलमान खान ने बहला-फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया है।

Advertisement

इस पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक हरिश्चंद्र टांडेकर, सहायक उपनिरीक्षक अभय कुमार सत्यार्थी, आरक्षक प्रदीप सोनी और महिला आरक्षण क्रांति मरकाम की विशेष भूमिका रही।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button